Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



यमन से सुरक्षित निकालने का अभियान- ‘राहत’

operation rahat

एक और चुनौतीपूर्ण व कठिन अभियान के तहत भारतीय नौसेना के पोत तरकश ने 10 अप्रैल को यमन के युद्धग्रस्त शहर अदन से विभिन्न राष्ट्रों के 464 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। स्वर्गीय श्री मनजीत सिंह के पार्थिव शरीर को आईएनएस तरकश से ही जिबूती लाया गया। अदन शहर में बमबारी के दौरान श्री सिंह बुरी तरह घायल हो गये थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गयी। वह हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के रहने वाले थे। इस यात्रा के दौरान 46 भारतीय नागरिकों व 14 देशों के 422 लोगों को बंदरगाह वाले शहर अदन से सुरक्षित निकालकर 11 अप्रैल, 2015 को जिबूती पहुंचाया गया। सुरक्षित निकाले गये लोग सदमे में थे और भारतीय नौसेना के पोत पर सुरक्षित पहुंचकर उन्होंने राहत की सांस ली।

सुरक्षित निकाले गये लोगों में चार गर्भवती महिलाएं, एक कैंसर व किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति और दो कुपोषण के शिकार बच्चे थे। उन्हें तरकश पर तत्काल चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया करायी गयीं। अदन से सुरक्षित निकाले गये लोगों से पता चला कि शहर अब भी हौदियों के कब्जे में है और लगातार हो रही गोलीबारी की वजह वहां स्थिति बेहद गंभीर है। विषम परिस्थितियों में भी आईएनएस तरकश ने वहां के बंदरगाह से लोगों को निकालने का काम किया है। तरकश के क्रू ने बंदहगाह क्षेत्र व जेटी के आसपास गोलीबारी व बमबारी की सूचना दी है।

इससे पूर्व 9 अप्रैल, 2015 को आईएनएस सुमित्र ने अल-हौदिदा बंदरगाह से विदेशी नागरिकों सहित 349 लोगों को सुरक्षित निकाला था। जिबूती पहुंचने पर इथोपिया में भारत के राजदूत और कुवैत में बांग्लादेश के राजदूत ने सुमित्र की आगवानी की थी। सभी लोगों को जिबूती में सुरक्षित उतार लिया गया और 10 अप्रैल, 2015 को भारतीय वायुसेना के विमान और अन्य नागरिक विमानों से वहां से सुरक्षित आगे के लिए निकाला गया।

अब तक अदन की खाड़ी में तैनात किये गये भारतीय नौसेना के पोतों मुंबई, तरकश और सुमित्र ने 30 देशों के 964 नागरिकों समेत कुल 2671 लोगों को सुरक्षित निकाला है। यमन के तट पर तैनात किए गए भारतीय नौसेना के पोत अब भी ऑपरेशन ‘राहत’ के तहत लोगों को सुरक्षित निकालने के अभियान में डटे हैं।

Leave A Comment