Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल से गैरसैंण में

गैरसैंण को लेकर चल रही सियासत के बीच पहली बार राज्य विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जा रहा है। राज्य विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में कल (मंगलवार) से आरंभ होने जा रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष का बजट वित्त मंत्री प्रकाश पंत 22 मार्च को सदन में पेश करेंगे। गैरसैंण में सत्र के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साल का पहला सत्र होने के कारण इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ देर शाम गैरसैंण पहुंच गए। भाजपा और विपक्ष के अधिकांश विधायक भी सत्र में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। सरकार एक साल के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने के बाद विश्वास के साथ बजट सत्र में उतर रही है तो विपक्ष कांग्रेस, प्रदेश सरकार की घेराबंदी के लिए तमाम मुद्दों के साथ तैयार है। गत दिसंबर में गैरसैंण में आयोजित शीतकालीन सत्र में जरूर सरकार यहां अनुपूरक बजट लेकर आई थी। कार्यमंत्रणा समिति द्वारा फिलहाल 20 से 24 मार्च तक का सदन का कार्यक्रम तय किया गया है। सत्र के पहले दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल का अभिभाषण होगा, जबकि अपराह्न विधानसभा अध्यक्ष अभिभाषण का वाचन करेंगे। वार्षिक बजट 22 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा। पहली बार शनिवार को भी विधानसभा सत्र चलेगा। इस दिन सतत विकास लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विधायकों की ओर से अभी तक एक हजार से ज्यादा तारांकित-अतारांकित सवाल लगाए गए हैं। अभी भी सवालों के आने का क्रम जारी है। विधानसभा सचिवालय के मुताबिक अल्पसूचित प्रश्नों व याचिकाओं की संख्या दो सौ से अधिक है। लंबित विधेयकों समेत कुल 13 विधेयक इस सत्र में पेश किए जाएंगे। जहां तक विपक्ष की तैयारी का सवाल है, संख्याबल में काफी कम होने के बावजूद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं।

Leave A Comment