Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



योगगुरु बाबा रामदेव के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई जानिए खबर…

ramdev

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेद भवन का उद्घाटन किया और वार्षिकोत्सव में शामिल हुआ। इस दौरान बताया गया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से पतंजलि योगपीठ को पांच पुरस्कार दिए गए हैं। कोटद्वार के पास चरकड़ादा में उत्तराखंड सरकार आयुर्वेद योग संस्थान बनाएगी। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार स्थित पतंजलि में कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा आयुर्वेद योग संस्थान होगा। इसमें केंद्र का आयुष मंत्रालय मदद करेगा। बताया गया कि हरिद्वार में अक्टूबर 2018 में ज्ञान कुंभ होगा। जिसमें पूरे देश से 1000 कुलपति शामिल होंगे। सभी राज्यों के एजुकेशन मिनिस्टर शामिल होंगे। ज्ञान कुंभ के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे। इसका आयोजन राज्य सरकार और पतंजलि मिलकर करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पतंजलि योगपीठ एक पावर हाउस के रूप में देश व विश्व को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। पतंजलि की शक्ति से अनेकों समाजसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश संक्रमण और परिवर्तन काल से गुजर रहा है। पतंजलि योगपीठ तथा भारत स्वाभिमान जैसे संगठन देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों ने 5000 करोड़ का केमिकलयुक्त बाजार बनाया। जबकि पतंजलि ने 5000 करोड़ का कृषि उत्पादों का बाजार बनाया। जिससे किसान सीधे-सीधे लाभांवित हुए। हमारा लक्ष्य आयुर्वेदिक औषधियों को एवीडेंस बेस्ड मेडिसीन के रूप में मान्यता दिलाना है। पश्चिम ने तकनीक तथा चीन ने प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है।

Leave A Comment