Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



दो वार्डों से सौ परिवारों के नाम गायब, जानिए खबर

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत दो वार्डों में वोटर लिस्ट से सौ से अधिक परिवारों के नाम गायब किये गये हैं। ऐसे में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में आक्रोश बना हुआ है। उनकी माने तो कुछ तथाकथित नेताओं द्वारा यह कृत्य किया गया है, जो पहले ही अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं। भाजपा जिलामंत्री अजय सेमवाल एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद डिमरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को सौंपे पत्र में कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डो से सौ से अधिक परिवारों का नाम वोटर लिस्ट से गायब किया गया है। ये परिवार पिछले दस-बीस सालों से नगर क्षेत्र में रह रहे हैं और पिछले चुनावों में इनके द्वारा वोट भी दिया गया है। इस बार की वोटर लिस्ट आने पर सभी हैरान हैं। भाजपा जिला महामंत्री एवं पूर्व सभासद अजय सेमवाल ने कहा कि जब निर्वाचन विभाग से नगर क्षेत्र के वार्ड छः की वोटर लिस्ट मांगी गई तो सभी हतप्रभ रह गये। वार्ड छः में सिर्फ उनका ही नाम वोटर लिस्ट में दर्ज किया गया है, जबकि अन्य चालीस परिवारों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिये गये हैं। कहा कि वार्ड में पिछले पांच साल में बीस से अधिक भवनों में नये परिवार निवास कर रहे हैं, जिनका नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं किया गया है। सेमवाल ने कहा कि वे अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं और अन्य तथाकथित अध्यक्ष पद के दावेदारों द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है। वे अपनी हार को अभी से स्वीकार कर चुके हैं और उनके द्वारा उल्टे-सीधे हथकंडे अपनाये जा रहे हैं। बीएलओ से सांठगांठ के जरिये यह सबकुछ हुआ है। कहा कि दो वार्डों के अलावा अन्य वार्डों में भी नाम गायब हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी वार्डों की वोटर लिस्टों की जांच की जाय, जिससे वर्षों से मत का प्रयोग कर रहे स्थानीय लोगों को अपने मतों का प्रयोग करने का अधिकार मिल सके।

Leave A Comment