Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



भा रही है जनता को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आम जनता के हेल्प रूपी कार्यशैली

cm-uk

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अब तक जितने राज्य नेता आसीन हुए है उनमे वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आम जनता के हेल्प रूपी कार्यशैली उत्तराखंड की जनता को भा रही है जनता की सेवा की कड़ी में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जहाँ उत्तराखंड का अति दुर्गम इलाका और बरसात की घनघोर अंधेरी रात ऐसे में कोई समस्या सामने आ जाए तो सहारे की कोई किरण नजर नहीं आती। जनपद उत्तरकाशी की तहसील पुरोला में एक महिला अपने बीमार बच्चे की मदद के लिए उम्मीद की रोशनी नजर आये। ऐसे समय में मानवता की अनूठी मिसाल देते हुए उजाले की किरण साबित हुए राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। विदित हो की उत्तरकाशी की पुरोला तहसील के सुनाली गांव में एक महिला के नवजात बच्चे की तबीयत बेहद खराब थी। रात के 11 बजे मीरा नाम की महिला को अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए कोई सहारा नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में महिला ने सीधे सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत को फोन कर अपने बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में परेशानी बताई। महिला की परेशानी सुनते ही सीएम त्रिवेंद्र ने जिलाधिकारी को महिला की मदद के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर पुरोला के एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी आधे घंटे के भीतर रात 11.30 बजे मौके पर पहुंचें और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। एक घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत में सुधार होने लगा। यही नहीं जिस दिन से त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार वे प्रदेश की जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। चाहे तपती धूप में जनता के बीच जाने की बात हो या आधी रात को फोन पर लोगों की समस्याओं को सुनना। सीएम हर-पल अपनी जनता की सेवा और समस्याओं के निदान के लिए तैयार रहते हैं। कुछ दिन पहले भी फोन पर मुख्यमंत्री ने एक छात्रा की शिक्षकों की कमी की शिकायत को सुना था और फौरन समस्या के निदान के निर्देश दिए थे। अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने आधी रात को फोन पर एक महिला की समस्या को गम्भीरता से सुना और उसके बीमार नवजात बच्चे का इलाज सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी, उत्तरकाशी को निर्देश दिए। प्रदेशवासियों की जनता की सेवा के प्रति मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सक्रियता और इस मानवीय पहल से एक नवजात बच्चे की सेहत में सुधार हुआ। मीरा पत्नी वीरेन्द्र कुमार ने देर रात उनकी समस्या को सुनकर उनकी मदद करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र द्वारा मानवीयता का परिचय देते हुए अपनी फ्लीट रूकवाकर घायल व्यक्तियों की मदद की जा चुकी है और उन्हें इलाज हेतु अपने वाहन से अस्पताल भी पहुंचाया गया है।

 

Leave A Comment