पाकिस्तान ने की फायरिंग, नायक मुद्स्सर अहमद शहीद, 9 साल की बच्ची की भी मौत
सीजफायर का.पाकिस्तान ने एक बार फिर उलंघन किया है। राजौरी के मांजाकोट सेक्टर में सुबह पाक आर्मी ने फायरिंग की, इसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया, जबकि एक महिला समेत 2 लोग जख्मी हो गए। यही नहीं LoC पर भी गोलीबारी की गई, जिसमें 9 साल की एक बच्ची की भी मौत हो गई। डिफेंस स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया, “पाक आर्मी की तरफ से सुबह छोटे ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की गई। मोर्टार भी बरसाए गए। इंडियन आर्मी ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी दौरान नायक मुद्स्सर अहमद के बंकर पर एक मोर्टार शेल गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।” कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि 37 साल के मुद्स्सर अहमद दच्छू गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गए हैं। एक पुलिस अफसर ने बताया कि राजौरी के नैका एरिया के मांजाकोट सेक्टर में हुई पाक की गोलीबारी में एक महिला शाह बी जख्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक जवान भी घायल हुआ है। कुछ सिविलियंस को इलाके से निकालकर सुरक्षित कैम्प में पहुंचाया गया है।