Breaking News:

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024



तम्बाकू निषेध अभियान को मिलेगी धार

no

देहरादून: आज का युवा ही देश का भविष्य है। युवाओं में जनजागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। युवाओं में तम्बाकू के दुष्परिणामों के प्रचार प्रसार के लिए शैक्षिक संस्थाओं के आस-पास साईन बोर्ड लगाये जाए। राज्य एवं जनपद स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर कमेटी द्वारा साईबर थानों को राज्य स्तर पर 75,000 रूपये की धनराशि एवं जनपद स्तर पर 50,000 रूपये की धनराशि देकर सम्मानित भी किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश ने सचिवालय स्थित अपने कार्यालय सभागार में सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद(विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी/टाॅस्क फोर्स के बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बात कही। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने प्रबंध निदेशक एन.एच.एम. चन्द्रेश कुमार को निर्देश दिए कि तम्बाकू निषेध अभियान को प्राथमिकता पर क्रियान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सिगरेट व तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तम्बाकू के दुष्परिणामों के लिए वृहद स्तर पर प्रचार-प्रचार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि होटलो व सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट, तम्बाकू आदि के सेवन पर प्राथमिकता के आधार पर रोक लगाई जाए। ओमप्रकाश ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर भी तम्बाकू नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही धार्मिक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू आदि पदार्थों की बिक्री पर भी सख्त रोक लगायी जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट, तम्बाकू आदि के सेवन करने वालो के चालान की प्रक्रिया पर तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को सिगरेट या किसी अन्य तम्बाकू उत्पादों के विक्रय के लिए दण्ड का भी प्रविधान है। इसे प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए

 

Leave A Comment