Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



नौ साल का रमजान दो साल बाद मिला परिजनों से

ppp-uk

नौ साल का रमजान दो साल बाद परिजनों से मिला तो यह मिलन देखते ही बनता था | रमजान दो साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली से रहस्यमय तरीके से दून पहुंचा पर अब अपने घर पहुंच गया। जानकारी हो की अपर सचिव समाज कल्याण मनोज चंद्रन ने दिल्ली में कई घंटे तक रमजान के पिता फरीद की तलाश की। तब जाकर मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे फरीद का पता चला। इसके बाद सरकारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नौ वर्षीय रमजान को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपर सचिव ने बताया कि रमजान वर्ष 2015 में पुलिस को दून में सड़क पर अकेले घूमता मिला था। पुलिस ने उसे शिशु निकेतन पहुंचा दिया। इसके बाद अपर सचिव ने रमजान से बात की तो पता चला कि वह दिल्ली का रहने वाला है। रमजान ने बताया उसके पिता फरीद दिव्यांग है और वह दिल्ली में जामा मस्जिद के समीप मजदूरी करते हैं। पिछले सप्ताह अपर सचिव एक बैठक के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे तो वह रमजान के परिजनों को तलाशने के लिए जामा मस्जिद तक पहुंच गए। वहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक रजमान के परिजनों की तलाश की और आखिरकार उसके पिता फरीद को ढूंढ लिया। रमजान की मां और भाई दून पहुंचे, यहां समाज कल्याण विभाग ने बेटे को उनके हवाले कर दिया। अपर सचिव मनोज चंद्रन ने बताया कि विभाग अन्य बच्चों व संवासिनियों के परिजनों की भी तलाश कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही उनके परिजन भी मिल जाएंगे।

Leave A Comment