बॉलीवुड: वेलंटाइन पार्टी पर तीन ट्रक खाने का राज …
बॉलीवुड को करण जौहर ने वेलंटाइन डे की पार्टी दी। पता नहीं प्यार के कितने जाम छलके लेकिन 150 मेहमानों के लिए फाइव स्टार होटल से तीन ट्रक भर कर खाया आया था। बात बात पर पार्टी देने वाले करण की एक बॉलीवुड सितारों के बीच रंगीन हुई। उनके बांद्रा स्थित घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। जोया अख्तर, तुषार कपूर, तब्बू, नेहा धूपिया, सुशांत सिंह राजपूत, राहुल बोस, सोनाक्षी सिन्हा, प्राची देसाई, सारा अली खान, अदिति राव हैदरी, सोफी चौधरी, शमिता शेट्टी, अभय देओल, रिहा चक्रवर्ती, मलाइका अरोरा खान, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर, जैकलिन फ़र्नान्डिस और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों का यहाँ मेला लगा। बताया जाता है कि सभी मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न रह जाए इस बात का करण ने पूरा ध्यान रखा हुआ था और करीब 150 लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की थी जिसके लिए करीब 3 ट्रक भरकर खाने की चीजें एक फाइव स्टार होटल से मंगवाई गयी।