Breaking News:

देशभर में मात्र 25 साल के उम्र के यह चार बने सांसद, जानिए खबर -

Thursday, June 13, 2024

इस बार लोकसभा चुनाव में चुने हुए सांसदों में 251 के खिलाफ आपराधिक मामले, जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

₹1000 के नोट की वापसी , जानिए खबर -

Wednesday, June 12, 2024

बढे चलो बढ़े चलो …… -

Wednesday, June 12, 2024

उड़ीसा 40+ नेशनल टीम ने डी एफ ए खेलो मास्टर्स उत्तराखंड को हराया -

Wednesday, June 12, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर कप पर सचिवालय डेंजर टीम का कब्जा -

Sunday, June 9, 2024

राजकीय प्राथमिक सहायक अध्यापक भर्ती: 143 प्रशिक्षुओं को मिलना चाहिए न्याय, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

सचिवालय डेंजर और पैंथर्स की टीम पहुँची फाइनल में, जानिए खबर -

Saturday, June 8, 2024

पैरा एथलीट खिलाड़ी सौरभ शर्मा ने स्विट्जरलैंड में जीता दो स्वर्ण पदक, बढ़ाया मान -

Saturday, June 8, 2024

अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ -

Friday, June 7, 2024

विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न -

Thursday, June 6, 2024

शनि जयंती के अवसर पर कीर्तन, भंडारे का आयोजन, जानिए खबर -

Thursday, June 6, 2024

क्रिकेट प्रतियोगिता : जितने लगेंगे छक्के, क्लब उसके 5 गुना लगाएगी पौधे , जानिए ख़बर -

Wednesday, June 5, 2024

पहचान : देहरादून का चमकता सितारा नरेश सिंह नयाल -

Monday, June 3, 2024

जून से आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस के नियमो में होगा बदलाव, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन -

Monday, June 3, 2024

निःशुल्क परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन , जानिए खबर -

Monday, June 3, 2024

नृत्य किनकिनी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ -

Monday, May 27, 2024

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक विपुल शाह उत्तराखण्ड में नयी फिल्म को लेकर उत्सुक -

Thursday, May 16, 2024



2012 से फरार वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, जानिए खबर

खटीमा | एसटीएफ कुमाऊं यूनिट पंतनगर और वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2012 से फरार चल रहे संसाद चंद गिरोह के सक्रिय सदस्य रहे बीरबल उर्फ तोताराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वन्य जीव तस्कर तोताराम खटीमा वन रेंज के नखाताल से नेपाल जाने की फिराक में था। एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने आरोपी को सीमा पर दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में वन्य जीव तस्करी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। विगत दिनों स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड को सूचना प्राप्त हुई कि अन्तरराष्ट्रीय वन तस्कर शिकारियों का गिरोह उत्तराखण्ड राज्य के जिम कार्बोट नेशनल पार्क व राजाजी पार्क में वन्य जीव जन्तुओं के शिकार के लिये सक्रिय हो गये है। सूचना पर एक माह पूर्व वन्य जीव से सम्बन्धित अपराधियों की तलाश के लिए एसटीएफ ने निरीक्षक सन्दीप नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने वन्य जीव तस्करी में शामिल रहे और फरार अपराधियों की छानबीन की तो सामने फरार वन्य जीव तस्कर बीरबल उर्फ गोपी उर्फ तोताराम निवासी गन्दा नाला पानीपत हरियाणा का नाम सामने आया। आरोपी की तलाश में एसटीएफ और वन विभाग की टीम ने  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व नेपाल के जंगलो से सूचनाएं एकत्रित की। मंगलवार को एसटीएफ और वन विभाग को सूचना मिली कि आरोपी तोताराम खटीमा के जंगलो में छिपा हुआ है।  तत्काल कार्यवाही करते हुये एसटीएफ एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने खटीमा वन प्रभाग के नखाताल कंपर्ट संख्या एक से बीरबल उर्फ तोताराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ से इंस्पेक्टर सन्दीप नेगी, एसआई यादवेन्द्र बाजवा,एसआई बृजभूषण गुरूरानी, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल बृजेन्द्र चैहान, महेंद्र नेगी, लोकेंद्र कुमार, महेन्द्र गिरी, वन विभाग से वन दरोगा संतोष सिंह भंडारी, वन दरोगा भैरव सिंह बिष्ट शामिल थे।

Leave A Comment